
Jaunpur: बदलापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मछली गांव में विगत वर्ष ग्रामपंचायत द्वारा कराए गये पौधारोपण की स्थिति का निरीक्षण जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने लाल लश्कर के साथ किया। मौके पर ग्राम पंचायत की तरफ से तैयार की गई ‘मधुबन वाटिका ‘ की हरीतिमा को देखकर जिलाधिकारी गदगद हुए। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि मधुबन वाटिका में आम , अमरूद , सेब , लीची ,नींबू , कटहल , चीकू तथा बेर आदि के अलावा महोगिनी जैसी इमारती तथा छायादार पौध अब वृक्ष का रूप ले लिया है। वृक्षों में फलदार वृक्ष आम में सुन्दर लगा फल आकर्षक दिख रहा है।
मौके पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव अनूप सिंह एवं ग्राम प्रधान समरजीत यादव उर्फ कलेक्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में मधुबन वाटिका देखने के बाद यह प्रसन्नता हो रही है कि आप लोगों ने इसे तैयार करने में निश्चित ही निष्ठा दिखाई है। इसलिए आप लोग बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी सिंह ने पंचायत सचिव अनूप सिंह तथा ग्राम प्रधान समरबहादुर यादव उर्फ कलेक्टर यादव को अंग वस्त्रम भेंट कर उनका हौसला आफजाई किया।
मौजूद पंचायत अन्य सचिवों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब ग्राम पंचायत मछली गांव के पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से पौधारोपण के मामले में प्रेरणा लेते हुए ऐसा बेहतर काम करें कि आप भी सम्मान के पात्र बने। मौके पर एसडीम डॉक्टर योगिता सिंह , खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी , ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश तिवारी ,पंचायत सचिव रणजीत सिंह , ग्राम विकास अधिकारी पूजा सोनी , एडीओ एसटी अरुण कुमार सिंह , सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध , एपीओ रणजीत उपाध्याय के अलावा बन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:
Neha Singh Rathore: सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंकने वालों ने मुझपर FIR कराई!
https://bhaskardigital.com/neha-singh-rathore-who-lodged-fir-against-me/
यूपी का अगला DGP कौन? प्रशांत कुमार की रिटायरमेंट के बाद डीजीपी की रेस में ये 5 नाम आगे
https://bhaskardigital.com/dgp-up-after-prashant-kumar-retirement-5-names/
बरेली : अंधेरे में डूबा शहर, सोते रहे अफसर! हल्की आंधी में उड़े बिजली विभाग के दावे
https://bhaskardigital.com/bareilly-electricity-department-storm-light-off/