ये हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर…जो हैं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

भारत बौद्ध धर्म की पावन जन्मभूमि है, जहाँ भगवान बुद्ध ने जन्म लिया, ज्ञान प्राप्त किया और अपने उपदेश दिए। देश के कोने-कोने में ऐसे बौद्ध स्थल हैं जो न केवल आध्यात्मिक जागृति का केंद्र हैं, बल्कि ऐतिहासिक और स्थापत्य की दृष्टि से भी अद्वितीय हैं। आइए जानते हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों के बारे में, जो आत्मिक शांति और गहरी आध्यात्मिकता का अनुभव कराते हैं।

1. महाबोधि मंदिर, बोधगया (बिहार)

  • यहीं पर भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था।
  • यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल।
  • वज्रासन (डायमंड थ्रोन) और पवित्र बोधि वृक्ष यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

2. नालंदा महाविहार, बिहार

  • प्राचीन भारत का विश्वविख्यात शिक्षा केंद्र।
  • मठों, स्तूपों और विद्वानों की तपस्थली।
  • बौद्ध अध्ययन के महान केंद्र के रूप में प्रसिद्ध।

3. थिकसे मठ और हेमिस मठ, लद्दाख

  • थिकसे मठ को “मिनी पोटाला पैलेस” कहा जाता है, 15 मीटर ऊंची मैत्रेय बुद्ध की मूर्ति यहां का आकर्षण है।
  • हेमिस मठ में हर साल भव्य हेमिस उत्सव होता है, यह बौद्ध संस्कृति की जीवंत झलक है।

4. सारनाथ और कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

  • सारनाथ: बुद्ध ने यहीं पहला उपदेश दिया था। धमेख स्तूप और अशोक स्तंभ यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।
  • कुशीनगर: यहीं भगवान बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। गोल्डन टेम्पल और लेटी हुई बुद्ध प्रतिमा श्रद्धा का केंद्र हैं।

5. अजंता गुफाएं, महाराष्ट्र

  • 29 चट्टानों को काटकर बनाई गईं अद्भुत गुफाएं।
  • बौद्ध भित्तिचित्र और मूर्तिकला का शानदार संग्रह।
  • महायान और हीनयान परंपराओं की कला का अद्वितीय उदाहरण।

6. रूमटेक मठ (सिक्किम) और तवांग मठ (अरुणाचल प्रदेश)

  • रूमटेक मठ: काग्यु पंथ का केंद्र और अध्यात्म का स्रोत।
  • तवांग मठ: भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ, जहां 8 मीटर ऊंची बुद्ध प्रतिमा आस्था का प्रतीक है।

ये भी पढ़े – प्रसूता की हालत पूछने पर डॉक्टर ने की अटेंडर से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

7. धर्मकाय सेंटर, लेह

  • ध्यान और आत्मिक साधना का केंद्र।
  • हिमालय की गोद में स्थित यह स्थान साधकों को अद्वितीय मानसिक शांति देता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

इस दिन नाखून कांटने से बचें क्या आप भी मालामाल होने की रखते हैं ख्वाहिश शुक्रवार को कैंसिल रहेगी भागलपुर – हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक ने रचा इतिहास दिल्ली में बारिश ने मचाई भारी तबाही