वृंदावन : ग्रह क्लेश के चलते मामी ने लगाई यमुना में छलांग, बचाने कूदा भांजा, दोनों को आई चोट

दैनिक भास्कर डिजिटल

वृंदावन। रविवार को धर्म नगरी वृंदावन में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला सहित दो लोगों के यमुना में कूद जाने की सूचना मिली। जिनका संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। महिला के पति मुकेश ने बताया कि शनिवार को उनका किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रविवार की सुबह वह रोज की तरह अपने काम पर निकल गए थे।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब ७:३० बजे उनकी बेटियों ने उनको फोन कर सूचना दी कि उनकी मां घर पर नहीं है। सूचना पाते ही मुकेश और उनका पुत्र रवि दोनों ही महिला की खोज में लग गए। महिला ने अपने पुत्र से फोन पर कहा की यमुना किनारे आकर अपना फोन ले जाए। जैसे मुकेश और उनका भांजा विष्णु पानी गांव पुल पहुंचे तो उनको देखते ही महिला यमुना में कूद गई। मामी को यमुना में गिरता देख भांजा विष्णु भी यमुना में कूद गया।

मामा मुकेश ने लोगोनॉर पुलिस की मदद से दोनों को यमुना से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय ले आए। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। चिकित्साधिकारी प्रमोद ने बताया कि दोनों लोगों के शरीर के निचले हिस्से में चोट है। उन्हें आगरा रेफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एक यूट्यूबर से पाकिस्तनी एजेंट तक क्या है ज्योति मल्होत्रा की कहानी ? सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अभद्र टिप्पणी जेपी अमन सोसाइटी में आंधी, 40 से अधिक फ्लैटों के दरवाजे उड़े ट्रंप सरकार में आतंकवादी की एंट्री रेगुलर कॉलेज नहीं आ रहा था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला दविंदर