अयोध्या : मंडल कारागार में नियुक्त महिला आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अयोध्या। मंडल कारागार में तैनात 27 वर्षीय महिला आरक्षी शांति यादव का, सरकारी आवास के कमरे की छत में लगे कुंडे से फंदे से लटकता हुआ शव मिला। फिलहाल, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मौत के विभिन्न पहलुओं पर जांच की भी बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

शांति यादव मूलतः जौनपुर की निवासी थी, जो 2021 से मंडल कारागार में तैनात थी। बताया जा रहा है कि, शांति 12 मई को छुट्टी लेकर अपने घर किसी शादी में गई थी। 13 मई को वह अयोध्या लौट आई थी, लेकिन अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी।

सरकारी आवास में शांति के साथ एक अन्य महिला पुलिस कर्मी, रेखा नाम की कर्मचारी रहती थी। उसने बताया कि, जब वह मंडल कारागार से अपनी सुबह की ड्यूटी कर दोपहर को कमरे पर आई, तो दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना जेल के अधिकारियों को दी गई। सूचना पहुंची, पुलिस द्वारा जब अंदर जाकर देखा गया, तो फंदे से लटकता शांति का शव मिला।

यह भी पढ़े : मथुरा : ग्राम प्रधान ने किया प्लॉट खरीदने गई महिला से दुष्कर्म, पति को नाराज देखकर खा लिया जहर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

LSG के मालिक ने तिरूपति बालाजी में दान किया करोड़ों का सोना विदेशों में गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गौतम गंभीर ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राजनाथ सिंह वायुसेना ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है