
Meerut: भट्टे पर मजदूरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सलाहापुर क्षेत्र में हुई।
थाना क्षेत्र के गांव सलाहापुर में नहर के पास ईंट भट्टा है। जिस पर संभल निवासी श्याम परिवार सहित मजदूरी करता है। शनिवार को श्याम के पुत्र अरविंद का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी नीरज बघेल मय फोर्स घटनास्थ्ल पहुंचे। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी में सामने आया कि मृतक अरविंद शराब का आदी था।
कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता श्याम पाल ने बताया कि उनका बेटा हमेशा उनके साथ रहता था। वह कभी-कभी शराब पी लेता था। परिवार में किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें :
डेलिगेशन लिस्ट में शशि थरूर का नाम भड़की कांग्रेस, बोली- ‘पहले नहीं था नाम, भाजपा ने फूट डालने के लिए किया’
https://bhaskardigital.com/congress-angry-over-shashi-tharoor-name-in-delegation-list/
लखनऊ में AAP का प्रदर्शन, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘POK वापस लो’ के लगाए नारे, इरम रिजवी हाउस अरेस्ट
https://bhaskardigital.com/aap-protest-lucknow-slogans-of-down-with-pakistan/
लोंगेवाल युद्ध की कहानी… जब 120 भारतीय जवानों ने 4000 पाकिस्तानी सैनिकों को उलटे पैर लौटाया
https://bhaskardigital.com/story-of-longewala-war-120-indian-soldiers-4000-pakistani/