Jaunpur: सद्भावना मंच ने किया भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान

Jaunpur: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में शनिवार को सद्भावना मंच और भाजपा नेताओं द्वारा रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने न केवल अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, बल्कि अपने सैन्य अनुभवों को भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, रणनीति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और वीरता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में रोहित सिंह भारद्वाज , भूपेंद्र सिंह , सुधांशु सिंह , डॉ कमलेश निषाद , सुरेश अस्थाना , आलोक गुप्ता , डॉ अजय सिंह , विनय सिंह , आशीष सिंह दुर्गवंशी , निखिल सिंह , शरद शुक्ला , प्रमोद कुमार सिंह , शुभम तिवारी , रजत सिंह आदि ने रिटायर्ड मिलिट्री मैन डॉ राजेश कुमार, के के सिंह, बी एन दूबे, कैप्टन अजीत पांडेय, बलराम सिंह, देवेंद्र सिंह, के के दूबे, लाल बहादुर यादव, लाल चंद्र मौर्य, तेज कुमार सिंह, राकेश सिंह, बनारसी यादव, राज बहादुर पाल, अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार, पन्ना लाल को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए कई नेताओं ने हाल ही में सैनिकों के खिलाफ प्रयोग किए गए जाति सूचक शब्दों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि “सैनिकों” की कोई जाति या धर्म नहीं होता। वे केवल भारत माता के सच्चे सेवक होते हैं और उनके सम्मान से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
पूर्व सैनिकों ने भी एक स्वर में कहा कि युद्धभूमि में किसी की जाति नहीं देखी जाती, वहां केवल देश के प्रति समर्पण मायने रखता है। उन्होंने अपील की कि सेना का राजनीतिकरण न किया जाए और सैनिकों को जातिगत चश्मे से न देखा जाए।


कार्यक्रम के अंत में भारत माता के जयकारों के बीच उपस्थित जनसमूह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

ये भी पढ़ें :

डेलिगेशन लिस्ट में शशि थरूर का नाम भड़की कांग्रेस, बोली- ‘पहले नहीं था नाम, भाजपा ने फूट डालने के लिए किया’
https://bhaskardigital.com/congress-angry-over-shashi-tharoor-name-in-delegation-list/
लखनऊ में AAP का प्रदर्शन, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘POK वापस लो’ के लगाए नारे, इरम रिजवी हाउस अरेस्ट
https://bhaskardigital.com/aap-protest-lucknow-slogans-of-down-with-pakistan/
लोंगेवाल युद्ध की कहानी… जब 120 भारतीय जवानों ने 4000 पाकिस्तानी सैनिकों को उलटे पैर लौटाया
https://bhaskardigital.com/story-of-longewala-war-120-indian-soldiers-4000-pakistani/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

LSG के मालिक ने तिरूपति बालाजी में दान किया करोड़ों का सोना विदेशों में गूंजेगा ऑपरेशन सिंदूर पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गौतम गंभीर ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राजनाथ सिंह वायुसेना ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है