सेंट लुइस। मिसौरी में शुक्रवार को भयंकर तूफान आया। जिसमें शहर में टेनियल क्रिश्चियन चर्च का एक हिस्सा ढह गया। खतरनाक तूफान ने सेंट लुइस को तबाह कर दिया है। तेज़ हवाओं और बवंडर ने शहर में तबाही मचा दी, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, छतें उड़ गईं, साइडिंग की ईंटें उड़ गईं और पेड़ व बिजली के तार गिर गए। निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है।
बवंडर का केंद्र Forest Park क्षेत्र में था, जो सेंट लुइस चिड़ियाघर का घर है। इस क्षेत्र में ही 1904 के विश्व मेले और ओलंपिक खेल भी हुए थे। फायर डिपार्टमेंट के चीफ विलियम पोलिहान ने बताया कि सेंटेनियल क्रिश्चियन चर्च में एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 3 लोगों को बचाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई।
मेयर कारा स्पेंसर ने मीडिया ब्रीफिंग में पुष्टि की कि मृतकों की संख्या कम से कम चार है। उन्होंने कहा, “यह बहुत विनाशकारी है,” और शहर में आपातकालीन घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने संकेत दिया है कि ये तूफान गंभीर था और इससे क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय स्वयंसेवक पैट्रिशिया पेनलटन की मृत्यु भी चर्च में हुई, जो सक्रिय समाजसेवी थीं। हम सभी को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।