Sitapur: सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयकारों से गूंजी सरजमीं

Sitapur: भारत की वीर सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के दांत खट्टे किए गए और पाकिस्तानी आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इसी क्रम में सेना के वीर जवानों के सम्मान में जिला मुख्यालय पर एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से जिले के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व जनपद के विधायक, प्रबुद्ध वर्ग के गणमान्य उपस्थित रहे।


तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर स्थित सरोजिनी वाटिका से प्रारंभ होकर सीतापुर शहीद पार्क तक हुआ। इस अवसर पर मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के सम्मान में आज इस विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के कोने-कोने से राष्ट्रभक्त आए हैं और भारत की वीर सेना के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए यात्रा में भाग ले रहे हैं। देश का प्रत्येक नागरिक ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता पर भारत के सैनिकों को प्रणाम कर रहा है आज भारतीय सैनिकों का शौर्य पूरी दुनिया देख चुकी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने बताया की तिरंगा भारत की शान है और आज यात्रा के माध्यम से हम सब अपनी वीर सेना को सेल्यूट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सेना के लिए देश के बच्चे-बच्चे के हृदय में सम्मान है और वह भारत के मनोबल को हरपल बढ़ाने का कार्य करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि देशभक्ति ही हमारी असली पहचान है हम अपने भारतवर्ष से अटूट प्रेम करते हैं और यहां की सेना हमारे लिए पूज्य है आज उसके सम्मान में जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यात्रा में प्रबुद्ध लोगों ने बढ-चढ़ के भाग लिया है और इस यात्रा में शामिल लोगों के जज्बे को देखकर लगता है कि भारत का आम नागरिक अपनी सेना को अपनी जान से ज्यादा प्यार और सम्मान करता है आज की यात्रा सेना के सम्मान के लिए है।
इस अवसर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य, सिधौली विधायक मनीष रावत, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी, भाजपा नेता अपूर्व अग्रवाल, व्यापारी मोनू सहगल, संतोष दास खाकी, आशीष शास्त्री, विश्राम सागर राठौर, संजय मिश्रा, रोहित सिंह, अजय विश्वकर्मा, सुधाकर शुक्ला सचिन मिश्रा, उदित बाजपेई, जया सिंह, हरिओम मिश्रा, सुनील मिश्रा, दीपू भार्गव, अनुज सक्सेना सहित जनपद के राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :

लखीमपुर खीरी : छेड़खानी का आरोपी राहगीरों की मदद से पहुंचा थाने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
https://bhaskardigital.com/lakhimpur-khiri-accused-molestation-reached-police-station/
यह भी पढ़े : भाजपा नेता बालमुकुंद ने तिरंगे का किया अपमान! तिरंगे से पोछा पसीना, फिर बोले- ‘ये कांग्रेस की चाल’
https://bhaskardigital.com/bjp-leader-balmukund-insulted-tricolour-wiped-sweat/
यह भी पढ़े : व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने दी सफाई, कहा- ‘जाति का पता चल जाता तो…’
https://bhaskardigital.com/vyomika-singh-ram-gopal-yadav-clarified-caste-was-known/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे गौतम गंभीर ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले राजनाथ सिंह वायुसेना ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है सीएम योगी देंगे शिक्षा मित्रों को ये लाभ रोहित शर्मा ने कहा- खिलाड़ियों से करनी चाहिए गंदी बात