
महराजगंज। जिले के नौतनवा क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी एक बार फिर सक्रिय नजर आए। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए राजधानी लखनऊ में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की जनहितकारी समस्याओं और समाधान के लिए छह ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत किए। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि उन लोगों की आवाज थी जो वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विधायक ने बघेला नाले की सफाई, रोहिन नदी पर सेतु निर्माण, और महाव व झलुआघाट जैसे संवेदनशील स्थलों पर लघु पुल निर्माण की मांग की, ताकि मानसून में होने वाली समस्याओं से लोगों को राहत मिले। इसके अलावा, मोहनापुर से सूरपार कोठी तक आरसीसी मार्ग और कोल्हुआ ढाला तक पक्का मार्ग निर्माण जैसे प्रस्ताव उन ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल हैं, जो लम्बे समय से विकास की बाट जोह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। विधायक ऋषि त्रिपाठी की यह पहल न सिर्फ विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि नौतनवा अब सिर्फ नक्शे पर नहीं, विकास की दौड़ में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार है। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में जहां पूर्व में दो जनप्रतिनिधियों के बीच वर्चस्व की चर्चा होती थी अब वहां विकास की चर्चाएं आम हो चली है।
बीते दिनों दशकों से नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ो गांव बरसात के पानी से जलमग्न हो जाते थे उन्हें रहने खाने और जीवन यापन करने के लिए बरसात का मौसम किसी जंग से कम नहीं होता था लेकिन विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विकास को लेकर एक ऐसा रोड मैप तैयार किया जिसमें वहां की सड़कें, पानी, बिजली आदि पर अपना पूरा फोकस लगा दिया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल चारों तरफ फैलाव हुआ।आवागमन के सुलभ साधन मिलने से व्यापार में भी तेजी आई।
नौतनवा क्षेत्र में बैराज निर्माण बड़ी उपलब्धि
नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रोहिन बैराज से पांच माइनर नहरें रामनगर, नकटोजी, वटजगर, सिसवा और बौलिया निकाली गई हैं, जो नौतनवां क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती देगी।किसानों को इससे सीधे लाभ हैं।रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए जल उपलब्धता संभव हो सकेगी। क्षेत्र में लगभग 65 वर्ष पूर्व से इस अस्थायी वियर के माध्यम से पानी रोका जाता था, जो हर वर्ष मानसून के पहले हटा दिया जाता था। इससे खरीफ की फसल के लिए पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध नहीं हो पाती थी। इससे किसानों को वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता था और अल्प वृष्टि तथा सूखे की स्थिति में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।
इन परिस्थितियों को देखते हुए विधायक रिषी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से अवगत कराया जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग ने ‘रोहिन बैराज’ परियोजना की योजना को निर्देश दिया, जिसे बीते माह पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री ने उद्घाटन भी किया। बैराज के निर्माण से क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलीं। बैराज निर्माण होंने से हजारों किसानों को सीधे लाभ हैं। क्षेत्र के रामभवन, कलावती, रम्भा,सलीम, ज़ुबैर,लिलावती आदि किसानों ने निर्माण होंने से खुश हैं, वहीं विधायक को आशीर्वाद भी दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि इतने लम्बे समय तक यहां कई जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
यह भी पढ़े : व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने दी सफाई, कहा- ‘जाति का पता चल जाता तो…’