सीएम योगी ने रवाना की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया’

राजधानी लखनऊ में भाजपा ने आज भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने के लिए विशेष तिरंगा यात्रा की शुरुआत की है। सीएम योगी ने हजरतगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तिरंगा यात्रा को गांधी प्रतिमा से रवाना किया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, और दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी साथ में मौजूद रहें।

भारतीय सेना के शौर्य में रवाना हुई तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा गांधी प्रतिमा से शुरू होकर निकल चुकी है। इस यात्रा में जन-जन को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों प्रचार किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोग निकल रहे हैं।

तिरंगा यात्रा पर सीएम योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर सफल

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। तिरंगा भारत के आन बान शान का प्रतीक। भारतीय सेना ने दुश्मनों को बता दिया है कि हम छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं।”

यह भी पढ़े : महराजगंज : 40 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग परेशान, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ UPSC को मिला नया चेयरमैन, अजय कुमार संभालेंगे कमान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी बोले – सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ?