लखनऊ में सीएम योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा, नौ मार्गों में डायवर्जन लागू

लखनऊ। राजधानी में बुधवार सुबह हजरतगंज के 5-कालीदास मार्ग से तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। तिरंगा यात्रा में सीएम योगी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहें।

तिरंगा यात्रा के चलते शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए हजरतगंज व आसपास के नौ मार्गों का ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन बुधवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा, जिससे शहर के कई मार्गों पर यातायात परिवर्तन देखने को मिलेगा।

लखनऊ में 9 मार्गों का बदला रूट

  • डिगडिगा, ताज अंडरपास से वाहन समतामूलक चौराहा से बैराज रोड, पीएनटी बालू अड्डा, डालीगंज सिकन्दरबाग या आरआर बंधा चौराहा, पेपरमिल तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
  • पीएनटी बालू अड्डा से वाहन 1090 चौराहा के बजाय बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होकर गुजरेंगे।
  • डालीगंज से वाहन जियामऊ मोड के बजाय सिकंदरबाग होकर जाएंगे।
  • एसएन ब्रिज, कटाईपुल से वाहन गोल्फ क्लब चौराहा के बजाय लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी, सिसेंडी, रॉयल होटल होकर गुजरेंगे।
  • लालबत्ती चौराहा से वाहन गोल्फ क्लब चौराहा के बजाय बंदरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, सिकन्दरबाग चौराहा होकर गुजरेंगे।
  • हजरतगंज चौराहा, पार्क रोड से वाहन गोल्फ क्लब चौराहा के बजाय हजरतगंज, सिकंदरबाग चौराहा, पेपर मिल होकर गुजर सकेंगे।
  • गोमतीनगर, उद्यान चौराहा, 1090 चौराहा से वाहन sosyal परिवर्तन स्थल ढ़ाल से 1090 चौराहा के बजाय ताज अंडरपास, समतामूलक, बैराज रोड या आरआर बंधा होकर गुजर सकेंगे।
  • डीएसओ, बंदरियाबाग चौराहा से वाहन गोल्फ क्लब चौराहा के बजाय बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कटाईपुल चौराहा होकर गुजरेंगे।
  • बंदरियाबाग चौराहा से 1090 चौराहा के बीच ट्रैफिक नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े : महराजगंज : 40 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग परेशान, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ UPSC को मिला नया चेयरमैन, अजय कुमार संभालेंगे कमान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी बोले – सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ?