
- टीम बनाकर गांवों में लोगों को पार्टी से जोड़ने पर दिया जोर
बांदा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान के तहत तिंदवारी कस्बे में हुई ब्लाक व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। हरेक बूथ पर अध्यक्ष को नियुक्त करते हुए टीम बनाकर गांवों में अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मानित करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।
ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत तिंदवारी कस्बा स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भगवान बुद्ध और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों में माल्यार्पण करते हुए बैठक का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कांग्रसजनों से जिला से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए टीम बनाकर गांवों में जाकर लोगों को जोड़ना होगा। इसमें सभी कांग्रेसजनों का सहयोग होना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पीसीसी रामपाल अवस्थी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 10 वार्ड हैं। सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्त करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडने की जिम्मेदारी दी जाए। नगर पंचायत क्षेत्र में हरेक कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार करे और घर में पार्टी का झंडा लगाए। कांग्रेस सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण सिंह ने गांव जाकर लोगों के बीच संगठन की पैठ बढ़ाने पर जोर दिया। संगठन मजबूती को हरेक कार्यकर्ता को गांव जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में काबिज नहीं हुई। पार्टी के पूर्व नेताओं ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान देकर देश को स्वतंत्र कराया। देश का विकास सबसे ज्यादा विकास कांग्रेस के ही शासन में हुआ है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव ने संगठन मजबूती के लिए सभी से पूरा सहयोग करने को कहा। इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मानित करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में भगवानदीन गर्ग, बलदेव वर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, तिंदवारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामफल कुशवाहा, राममिलन सिंह पटेल, बी.लाल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, सर्वेश तिवारी, शिवमोहन यादव, प्रकाश नारायण द्विवेदी, छेदी प्रसाद सोनी, भागवत प्रसाद द्विवेदी, राम प्रसाद चौधरी, प्रमोद श्रीवास, संपत कुमार, रमेश कुमार, राहुल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह अजय यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन डा.संजय द्विवेदी दनादन ने किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दानेंद्र सिंह दानी ने सभी का आभार जताया।
यह भी पढ़ें – पंजाब के आदमपुर से पीएम मोदी का बड़ा संदेश…’अब हर चुनौती का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब’