ऑपरेशन सिन्दूर जारी : असम मुख्यमंत्री ने रद्द किया बिहू उत्सव, बोले- ‘सावधानी बरतने का समय’

गुवाहाटी, असम। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिन्दूर की पृष्ठभूमि में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यवासियों से 10 मई से रंगाली बिहू उत्सव को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने यह संदेश सोशल मीडिया के जरिए जारी किया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए, सभी को संयम बरतते हुए सामाजिक उत्सवों को स्थगित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता और सावधानी का है।

बता दें कि असम का बिहू उत्सव एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पारंपरिक त्योहार है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह उत्सव मुख्य रूप से असमिया लोगों का प्रिय त्योहार है, जो वर्ष के पहले मौसम की शुरुआत और फसल कटाई के अंतर्गत मनाया जाता है। बिहू का अर्थ है “स्नान” या “पवित्रता”, और यह त्योहार प्रकृति और जीवन के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। इसमें स्थानीय कलाकार पारंपरिक गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुत करते हैं।


यह भी पढ़े : भारत को रूस से मिलेंगे दो और ‘सुदर्शन चक्र’, जानिए कब होगी डिलीवरी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें