
- प्रेम प्रसंग में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
बहराइच l दो दिन पूर्व बेटी की ससुराल में गई महिला के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के प्रेमी ने बेटी के ससुराल से महिला को फोन द्वारा बुलाकर पहले कांगटेल पार्टी की। फिर महिला पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। और महिला का शव गांव के एक मड़हे में छिपाकर कर भूसा और पुवाल डाल कर फरार हो गया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासिनी पूजा ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी मां दो हफ्ते से बेटी की ससुराल आई थी। अचानक मां उसके घर से गायब हो गई। और काफी खोजबीन के बाद महिला का शव गांव के एक मड़हे में मिला है। पुलिस अधीक्षक ने बेटी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीम गठित कर हत्याकांड के खुलासे के लिए निर्देश दिया था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद ने बताया दो दिन पूर्व एक महिला का शव पुलिस ने गांव के एक मड़हे से बरामद किया था।
महिला के शव पर चोट के निशान पाए गए थे। मृतका के बेटी की तहरीर के आधार पर हत्याकांड मामले में मुकदमा दर्ज कर स्वाट टीम और थाना खैरी घाट पुलिस की टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया मृत महिला का प्रेमी थाना रिसिया क्षेत्र का रहने वाला है। महिला का प्रेम प्रसंग चार वर्ष से चल रहा था। और प्रेमी के साथ एक वर्ष से उसके साथ रह रही थी। इसी बीच प्रेमी और महिला का विवाद हो गया। विवाद के बाद प्रेमी अपनी पहली पत्नी के साथ रहने चला गया।
जिससे नाराज होकर महिला अपनी बेटी की ससुराल थाना खैरी घाट आकर दो हफ्तों से रहने लगी थी।जिसको लेकर नाराज प्रेमी ने हत्या के इरादे से चाकू लेकर थाना खैरी घाट आया। और महिला को रात में मिलने के बहाने से बुलाया। और दोनों मिलकर शराब पीकर कांगटेल पार्टी की। और फिर महिला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। और शव गांव के एक मड़हे में छिपाकर उस पर भूसा पुवाल डालकर फरार हो गया।
पुलिस की जांच टीम को सर्विलांस की टीम द्वारा अभियुक्त के लोकेशन कारित घटना पर मिली। पुलिस ने अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के बाद अभियुक्त ने इस हत्याकांड को स्वीकार किया। और पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है।