
लखनऊ । बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती से राष्ट्रीय लोकदल में सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी गयी है। सदस्यता अभियान छह माह तक चलेगा। इसके बाद पार्टी के संगठनात्मक चुनाव होंगे। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बालेश्वरगंज गोंडा में रविवार को कई युवाओं ने रालोद की सदस्यता ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी सदस्यता अभियान तेज करने का आवाहन करते हुए कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी हर वर्ग के लोगों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
पूरे प्रदेश में भाई चारे का माहौल बनाया जा रहा है। पहलगाम के आतंकवादियो को सरकार ऐसा सबक सिखायेगी जो भविष्य के लिए नजीर बन जायेगी। आतंकवादियों की कई पीढियों तक कोई भी हिंसा फैलाने के बारे में सोचेगा नहीं। 6मई को रालोद के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई जायेगी।