कन्नौज : दुष्कर्म व लूट के बाद दलित महिला की हत्या, शव को मक्का के खेत में फेंका

  • दुष्कर्म और लूट के बाद दलित महिला की हत्या
  • शव को मक्का के खेत में फेंका
  • शनिवार की शाम को खेत में पानी लगाने गई थी

भास्कर ब्यूरो

गुरसहायगंज, कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर मक्का की खेत में 35 वर्षीय दलित महिला का शव मिलने से से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म उसकी हत्या की गई है। पहने हुए जेवर गायब मिलने पर लूट की भी आशंका व्यक्त की गई है।

गुरसहायगंज कोतवाली के चौकी जसोदा के एक गांव निवासी एक दलित महिला के पति की 2 साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों के भरण पोषण के साथ ही खेती बाड़ी का भी काम देख रही थी। शनिवार की शाम महिला अपने बच्चों से मक्का के खेत में पानी लगाने की बात कह कर गई थी लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं आई तो बच्चे उसका इंतजार करते-करते सो गए।

रविवार को उसे ढूंढा गया लेकिन नहीं मिली और दोपहर में जब लोग खेत की ओर गए तो उन्हें रामविलास के खेत में उक्त महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी विनोद कुमार सीओ सदर कमलेश कुमार कोतवाल आलोक दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि महिला की हत्या हुई है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और इसके बाद उसके साथ लूट की गई और बाद में हत्या कर शव को मक्का के खेत में फेंक दिया गया। महिला के हाथों की चूड़ियां टूटी है जिससे दुष्कर्म की बात सामने आ रही है और कान और गले में पहने जेवरात गायब है जिससे लूट की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही इस घटना के बाद मृतका के तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। 2 साल पहले पिता की मृत्यु और फिर इसके बाद मां की हत्या हो जाने से बच्चों के ऊपर से माता-पिता का साया उठ गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें