बांदा : पत्नी के मायके से न आने के गम में युवक ने खुद को मारी गोली

बांदा। दो माह से मायके में रह रही पत्नी के न आने से परेशान युवक ने घर में कमरे के अंदर तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों और पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करते हुए तमंचा और खोखा बरामद किया।
गिरवां थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी हबीब (28) पुत्र सुबराती ने गुरुवार की देर रात अपने घर के कमरे में तमंचे से अपने सिर पर गोली मार ली। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्हें मृतक के कमरे से 315 बोर तमंचा और खोखा बरामद हुआ। मृतक के साले नादिर ने बताया कि हबीब का निकाह लगभग पांच साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला निवासी रूबीना के साथ हुई थी। हबीब शराब का नशा करता था। आरोप है कि नशे की हालत में हबीब अपनी पत्नी की बुरी तरह से पिटाई करने के साथ ही प्रताड़ित करता था। दो पुत्रियों को जन्म देने के बाद हबीब उसकी बहन को और भी ज्यादा प्रताड़ित करने लगा। कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी रूबीना दो माह पहले अपने मायके खुटला चली आई। तब से वह लौटकर नहीं आई। पत्नी के मायके से न आने के कारण वह परेशान रहता था। इसी के चलते तमंचे से सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गिरवां थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने के कारण परेशान होकर उसने घटना को अंजाम दिया है। अग्रिम जांच की जा रही है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें