प्रयागराज : गंगा स्नान करने गए दाे किशाेर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

प्रयागराज। दारागंज थाना क्षेत्र में गंगा स्नान करते समय दो लड़के डूब गए। हादसे की जानकारी शुक्रवार सुबह एक लड़के का शव नदी में मिलने के बाद हुई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दूसरे लड़के की तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि आज सुबह दारागंज थाना क्षेत्र में संगम वीआईपी घाट पर एक किशाेर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान कीडगंज थाना क्षेत्र के पुराना बैरहना निवासी अजय (14) पुत्र राकेश रूप में हुई। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। हालांकि परिवार के लोगों ने इस संबंध में किशाेराें के लापता हाेने की सूचना गुरुवार को ही कीडगंज थाने में दी थी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन