पीलीभीत : आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, मुर्दाबाद के लगाए नारे

  • अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे, नारे लगाए

पीलीभीत। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र में सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र को जोड़कर प्रदर्शित करने के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया है।

शहर में भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की।काशीराम कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता एकत्रित हुए और समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र में आधा चित्र अखिलेश यादव का लगाकर उनका अपमान करने के खिलाफ नारेबाजी की। बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर बैठ गए।

इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का अपमान देश का अपमान है। उनकी फोटो के साथ अखिलेश यादव का फोटो लगाया जाना बहुत निंदनीय है। इससे दलित समाज सहित पूरे देश और संविधान को मानने वालों का अपमान समझा जाएगा। कहा गया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अनुसूचित वर्ग का थोड़ा भी सम्मान करते हैं तो उन्हें देश से माफी मांगी चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री लेखराज भारती, जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अवतार सिंह मोनू, विपिन मिश्रा, पकड़िया नौगवां सभासद मुनेंद्र पाल शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, जगन्नाथ प्रिंस, मनोज शर्मा, देव प्रकाश, जतिन वाल्मीकि, अमन बाल्मीकि, राजकुमार बाल्मीकि, अरुण शर्मा सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे