भारत सरकार का बड़ा फैसला, आलोक जोशी बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board) में बदलाव किया है। पूर्व रॉ (R&AW) प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित उच्चस्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। चर्चा का मुख्य विषय पाकिस्तान के खिलाफ संभावित योजनाओं और रणनीतियों पर केंद्रित रहा।

बैठक के बाद, राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की भी बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर, राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और आतंकवाद के खतरे को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उद्देश्य सुरक्षा बलों को शक्ति प्रदान करना और देश के नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के अंत में सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे इस स्थिति की गहराई से समीक्षा करें और संकट से निपटने के लिए त्वरित और प्रभावी उपाय सुझाएं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन

  • आलोक जोशी,अध्यक्ष: पूर्व R&AW प्रमुख
  • एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा: पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर
  • लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह: पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर
  • एडमिरल मोंटी खन्ना: सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी
  • राजीव रंजन वर्मा :रिटायर्ड अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा
  • मनमोहन सिंह रिटायर्ड अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा
  • बी. वेंकटेश वर्मा: सेवानिवृत्त IFS अधिकारी


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे