CISCE Result 2025: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे ICSE 10वीं और ISC 12वीं के नतीजे

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज, 30 अप्रैल 2025 को ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है। नतीजे आज सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे।

यहां देखें परिणाम – आधिकारिक वेबसाइट और अन्य माध्यम
छात्र अपने परिणाम CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org, डिजिलॉकर और बोर्ड के करियर पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। CISCE के मुख्य कार्यकारी जोसेफ इमैनुएल ने इसकी पुष्टि की है।

पिछले वर्ष का प्रदर्शन कैसा रहा था?

  • ISC 12वीं (2024): कुल पास प्रतिशत 98.19% था। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% और लड़कों का 97.53% रहा था।
  • ICSE 10वीं (2024): पास प्रतिशत 99.47% रहा। इसमें लड़कियों ने 99.65% और लड़कों ने 99.31% की सफलता दर हासिल की थी।

2025 में कब हुई थीं परीक्षाएं?

  • ICSE 10वीं: 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक
  • ISC 12वीं: 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक

रिजल्ट कैसे करें चेक?

  1. सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org वेबसाइट पर जाएं।
  2. ICSE या ISC जिस कक्षा का परिणाम देखना हो, उस पर क्लिक करें।
  3. अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य विवरण पहले से तैयार रखें ताकि समय पर आसानी से परिणाम देख सकें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय करने से रोका नहीं जा सकता परिसर के पूरक मंदिरों में अक्षय तृतीया से शुरू होगी मूर्तियों की स्थापना नवादा के लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले! रिंग रोड को लेकर आ गया बड़ा अपडे