बीकेटी, लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र में एक महिला को घरेलू विवाद के चलते जबरदस्त पिटाई का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद पीड़िता, जो कि दो छोटे बच्चों संग है, लगभग 10 दिन से न्याय की तलाश में बीकेटी थाने के चक्कर काट रही है। जानकारी अनुसार, पिटाई के दौरान महिला के 3 माह के गर्भ का गर्भपात हो गया। महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

हालांकि, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीकेटी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में अनिच्छुक है। पीड़िता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, जिसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही, उसने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके पति की पिटाई कर उसे जबरन सुलह करने के लिए कहा।
यह सवाल उठता है कि महिला के गर्भपात के बाद भी जिम्मेदार पुलिस अधिकारी क्यों मौन हैं। पीड़िता ने मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की उम्मीद कर रही है।