
महिंद्रा भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है अपनी दमदार SUVs की नई रेंज, जिसमें Thar Facelift, XUV 3XO EV और XUV700 Facelift जैसे मॉडल शामिल हैं। महिंद्रा देश में अपनी मजबूत SUV लाइनअप के लिए जानी जाती है और अब कंपनी एक बार फिर बाजार में धमाल मचाने की तैयारी में है।
जल्द लॉन्च होंगी ये नई SUVs
महिंद्रा ने हाल ही में अपनी बिक्री में जबरदस्त बढ़त दर्ज की है, और इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए कंपनी आने वाले महीनों में कई नए मॉडल्स पेश करने जा रही है। इनमें कुछ बिल्कुल नए वाहन होंगे, वहीं कुछ मौजूदा गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्जन होंगे।
Mahindra XUV 3XO EV
यह महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। माना जा रहा है कि यह XUV400 से किफायती होगी। इसमें दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं—34.5 kWh और 39.4 kWh, और इसकी अनुमानित रेंज लगभग 450 किमी हो सकती है।
संभावित फीचर्स:
- 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक AC
- वायरलेस फोन चार्जर
- पैनोरमिक सनरूफ
Mahindra Thar Facelift
थार का फेसलिफ्टेड वर्जन जल्द ही 3-डोर वर्जन में लॉन्च हो सकता है। इसका डिज़ाइन Thar Roxx से प्रेरित होगा। हालांकि, इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं होगा – इसमें पुराने पेट्रोल और डीजल इंजन ही मिलेंगे।
Mahindra XUV700 Facelift
2021 में लॉन्च हुई इस पॉपुलर 7-सीटर SUV को भी जल्द फेसलिफ्ट मिलेगा। उम्मीद है कि इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसमें नया डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स होंगे। डिज़ाइन BE6 और XEV 9e से इंस्पायर्ड हो सकता है। हालांकि, मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है।