बुलंदशहर : दरोगा की बुजुर्ग मां की लूटपाट के बाद निर्मम हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

बुलंदशहर। जिले में पहासू थाना क्षेत्र के गांव साबितगढ़ में दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा की बुजुर्ग मां की लूटपाट के बाद गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। बुजुर्ग 85 वर्षीय महिला कमलेश देवी की बदमाशों ने लूटपाट के बाद धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की है। घर से इन्वर्टर और बुजुर्ग महिला के कानों के सोने के कुंडल गायब है। जिससे मृतका कमलेश देवी के साथ लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कमलेश देवी घर में अकेली रहती थी। लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश आसानी से फरार हो गए है। मृतक बुजुर्ग महिला का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था तब मृतका की बेटी ने आसपड़ोस व रिश्तेदारों को फोन किया जिसके बाद बुजुर्ग महिला की हत्या की वारदात का पता चला। मृतक बुजुर्ग महिला का बेटा सुनील भारद्वाज दिल्ली पुलिस में दरोगा है। महिला की लूटपाट की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। और लोगों में दहशत का माहौल है।

वहीं, बुजुर्ग महिला की लूटपाट के बाद हत्या कि सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है।

इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूरी घटना बुलंदशहर के थाना पहासू थाना क्षेत्र के गांव साबितगढ़ की बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल