UPSC परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी : प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप ; देखें सूची

प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने पूरा देश गर्वित किया है।

टॉप 10 में 6 महिला अभ्यर्थी, महिला प्रतिभा का दबदबा

शक्ति दुबे के अलावा हर्षिता गोयल (AIR-2) और डोंगरे अर्चित पराग (AIR-3) ने भी टॉप रैंक हासिल की। अन्य सफल उम्मीदवारों में शाह मार्गी चिराग (4), आकाश गर्ग (5), कोमल पुनिया (6), आयुषी बंसल (7), राज कृष्ण झा (8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9) और मयंक त्रिपाठी (10) शामिल हैं।

UPSC CSE 2024 में कुल 1,009 चयनित, रिजर्व लिस्ट में 230 नाम

इस बार कुल 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 1,009 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं – IAS, IPS, IFS और अन्य ग्रुप A व B सेवाओं – के लिए किया गया है। इसके अलावा, 230 उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट भी जारी की गई है।

वर्गानुसार चयनित उम्मीदवार:

  • सामान्य वर्ग: 335
  • EWS: 109
  • OBC: 318
  • SC: 160
  • ST: 87
  • PwBD: 45

शक्ति दुबे : प्रयागराज की बेटी ने रचा इतिहास

शक्ति दुबे, प्रयागराज निवासी, ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बायोकैमेस्ट्री में MSc की पढ़ाई की। 2018 में पढ़ाई पूरी करने के बाद से उन्होंने UPSC की तैयारी में जुट गईं। लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने इस बार पहला स्थान हासिल किया।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल परिवार और शहर, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है, और लाखों छात्र उन्हें प्रेरणा का स्त्रोत मान रहे हैं।

परीक्षा शेड्यूल की जानकारी

  • प्रारंभिक परीक्षा: 16 जून 2024
  • मुख्य परीक्षा: 20-29 सितंबर 2024
  • साक्षात्कार: 7 जनवरी – 17 अप्रैल 2025
  • साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी: 2,845

फाइनल रिजल्ट देखने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाएं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बच्चों को पीएम मोदी दुलारा सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत