
शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमी तिथि अष्टमी, सोमवासरे, उ.षा.नक्षत्रे, साध्य योगे, कौलव करणे, मकर की चंद्रमा, सर्वार्थ सिद्ध योग 5/18 वधू प्रवेश द्विरागमन, हल प्रवाह व्यापार धान्य छेदन तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी|
आज जन्म लिए बालक का फल……..
आज जन्म लिया बालक स्वाभिमानी, दम्भी, कम्प्यूटर इंजीनियर, ऑपरेटर, बैंक कर्मचारी, लेखापाल, क्लर्क, प्रबंधक होगा।
मेष राशि :- तनाव पूर्ण वातावरण से बचिये, स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी अवश्य बनेगी।
वृष राशि :- अधिकारियों के समर्थन से सुख होगा, कार्यगति विशेष अनुकूल होगा।
मिथुन राशि :- भोग-एश्वर्य प्राप्ति के बाद तनाव व क्लेश होगा, तनाव से बचकर अवश्य रहें।
कर्क राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद हो, भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे।
सिंह राशि :- परिश्रम सफल हो, व्यवसाय गति मंद हो, आर्थिक योजना पूर्ण अवश्य ही होगी।
कन्या राशि :- कार्य-व्यवसाय गति सामान्य रहे, व्यर्थ परिश्रम, कार्य गति मंद होगी।
तुला राशि :- किसी दुर्घटना से बचें, चोट-चपेट आदि कम हो, रुके कार्य व्यवसाय होंगे।
वृश्चिक राशि :- कार्यगति अनुकूल रहे, लाभांवित कार्य योजना बनेगी, बाधा आदि से बचें।
धनु राशि :- कुछ प्रतिष्ठा के साधन बनें किन्तु हाथ में कुछ न लगे, कार्य अवरोध होगा।
मकर राशि :- अधिकारी वर्ग से तनाव, क्लेश होगा, मानसिक अशांति के कार्य बनें, ध्यान दें।
कुंभ राशि :- मनोबल बनाये रखें, हाथ में कुछ न लगे किन्तु नया कार्य अवश्य ही होगा।
मीन राशि :- दैनिक कार्यगति उत्तम, कुटुम्ब में सुख समय उत्तम बनेगा, समय का ध्यान अवश्य रखें।