बिहार चुनाव : राजद नेता पीताम्बर पासवान की बहू भाजपा में शामिल, RJD को होगा नुकसान

पटना, बिहार। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पीताम्बर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज (Priti Raj) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) इस मौके पर साक्षी और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी में लोगों की आस्था निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा का परिवार हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पित है। हम सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्र और बिहार के विकास में योगदान दें।”

इस बीच, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही पार्टी आज सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories