
हरदोई । भारतीय जनता पार्टी का “हमारा संविधान हमारा अभिमान” अभियान के अंतर्गत 15 से 28 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों में गुरुवार को नगर के श्रीश चंद्र बारात घर में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की कलई खोलते हुए बताया कि पिछले छः दशकों के शासन में जो बाबा साहब और उनकी स्मृतियों को सम्मान न दे पाए, वह दल और उसके नेता आज समाज के सम्मान के लिए सड़क से संसद तक झंडा बैनर लिए नजर आ रहे है।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद प्रियंका रावत, सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी अपने विचार साझा किए।
असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहब जिस स्तर के व्यक्तित्व थे, कांग्रेस ने कभी उनको वह सम्मान नहीं दिया। नेहरू गांधी परिवार पिछड़े समाज के व्यक्ति को राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने के खिलाफ था। इसका उदाहरण जब जब बाबा साहब ने राजनीति में अपने कदम बढ़ाए कांग्रेस ने षडयंत्र रच उनको छलने का काम किया। बाबा साहब और पिछड़े समाज का कोई असली हितैषी है तो वह भाजपा है जिसने मरणोपरांत बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया।
प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने संगोष्ठी में कहा कि पिछड़े और दलित समाज के व्यक्ति को राजनीति से उठकर देखना है कि कौन सा राजनैतिक दल सच में उनका हितैषी है और कौन सिर्फ वोट की राजनीति कर रहा है। भाजपा संघठन 24 घंटे समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए जीजान से लगा हुआ है। भाजपा ने कभी अगड़े पिछड़े और दलित में भेद किया। भाजपा के लिए देश पहले है। कांग्रेस वहीं दल है जिसने संविधान की धज्जियां उड़ा के रख दी। सांसद अशोक रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी सर्व समाज के सहयोग से बनी है।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें बाबा साहब के दिखाए हुए मार्ग पर बढ़ते हुए देश को एकसूत्र में बांधकर विकसित भारत यात्रा की ओर अग्रसित है। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं में सभी धर्म और जाति के लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कार्य किया गया।
संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने विचार साझा किए और कार्यक्रम का समापन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल गौतम के भाषण से संपन्न हुआ।
संगोष्ठी में उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, मीना वर्मा, आज़ाद भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, मीनाकुमारी, निधि सिंह, अनुराधा मिश्र, सुहाना जैन, शोभना सिंह आदि उपस्थित रहे।