घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

कानपुर देहात। रसूलाबाद के रतनपुर गांव में एक महिला को घर में घुसकर गोली मार दी गई । उसे गंभीर हालत में परिजन सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे। छानबीन में सामने आया कि पति से विवाद के चलते महिला मायके में रह रही है।
रसूलाबाद संवाददाता के अनुसार रतनपुर गांव में शनिवार दोपहर दिव्या (22) अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को नहला रही थी। तभी गांव के ही मोहित ने घर घुसकर महिला को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन खून से लथपथ दिव्या को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ब्रजेश कुमार ने हैलट रेफर कर दिया।‌ परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिव्या की शादी 11 मई 2022 को गाऊपुर निवासी नवीन सिंह से हुई थी। पति से विवाद के चलते वह 20 अगस्त 2023 से अपनी मां रजनी और छोटी बहन नित्या के साथ मायके रतनपुर खास में रह रही है। घटना की सूचना पर सीओ राजीव सिरोही, कोतवाल अनिल कुमार और उप निरीक्षक राम सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर भी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर