
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है! राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
- कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) अनिवार्य है।
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
- सामान्य वर्ग के पुरुष: जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले नहीं होना चाहिए।
- सामान्य वर्ग की महिलाएं: जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले नहीं होना चाहिए।
- SC/ST/OBC/EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
- राज्य सरकार के कर्मचारी, शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रित और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / क्रीमीलेयर OBC / अन्य राज्य | ₹600 |
राजस्थान के OBC (नॉन क्रीमीलेयर) / EWS / SC / ST / TSP / सहरिया | ₹400 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment2.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल पर जाएं।
- Apply Now पर क्लिक करें।
- आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
नोट: भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।