कोलकाता में नाबालिक लड़कियों के साथ दरिंदगी, जब परिजनों ने की तलाश तो इस हालत में मिली…

कोलकाता : राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दो नाबालिक लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ यौन शोषण किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित अभी फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात दोनों लड़कियां खेलने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे बाद सरसुना के चंद्रपल्ली इलाके के एक मकान में दोनों लड़कियां मिलीं।

पीड़िताओं ने बताया कि विश्वजीत उर्फ सुखेन और कालू नाम के दो युवकों ने उन्हें उस मकान में बंद कर दिया था और वहीं उनके साथ शारीरिक शोषण किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सरसुना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वजीत उर्फ सुखेन को गिरफ्तार कर लिया। वह ठाकुरपुकुर के शशिभूषण रोड का निवासी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा आठ और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, घटना के बाद से दूसरा आरोपित कालू फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शुक्रवार को विश्वजीत को अदालत में पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर