बिजनौर : नीलगाय के आतंक से परेशान किसान, शीघ्र कार्रवाई की मांग

मंडावर, बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के अंतर्गत चंदक पुलिस चौकी में पड़ने वाले गांव टीमला निवासी जितेन्द्र राजपूत पुत्र सुक्खे सिंह के खेत गांव के पास ही सड़क पर स्थित है। जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात को कुछ शिकारियों द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के खेतों पर नील गाय का शिकार कर उसका मांस निकालकर ले गए थे। शेष अवशेषों को गेंहू के खेत में छोड़कर चले गए। जब शनिवार की सुबह कुछ किसान अपने खेतो पर जा रहे थे तो उन्होंने खेत स्वामी को सुचना दी।

खेत स्वामी ने घटना की जानकारी सुनते ही मंडावर पुलिस व वन विभाग को भी सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम, साथ ही थाना प्रभारी मृदुल कुमार ने जानकारी जुटाते हुए नील गाय के अवशेषों को गड्डा खोद दबवा दिया था। कुछ अवशेषों को उठाकर जाँच हेतु भिजवा दिया था

सूत्रों से पता चला था कि नील गाय को गोली मार कर उसका शिकार किया था। उसके बाद उसमे से मांस को शिकारी अपने साथ ले गए थे। लेकिन 4 अप्रेल कि रात्रि को नील गाय हत्या में अभी तक पुलिस व वन विभाग द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर