व्यापारी वर्ग की पूरी सुरक्षा की गारंटी देती भाजपा सरकार: राजेश

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने किया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

सीतापुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल सीतापुर के जिला अध्यक्ष विभु पूरी ने आज अपनी कार्यकारणी की बैठक आहूत की जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और व्यापारियों के लिए सरकार क्या क्या योजनाएं बना रही है उसके क्या क्या लाभ व्यापारियों को है और क्या हानि इसकी चर्चा हुई। व्यापारियों की समस्याओं को उद्योग व्यापार मंडल शासन और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य करेगा। इसी बीच कार्यक्रम में सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी के सीतापुर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल का उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास करने वाली एक मात्र सरकार है। एक समय था जब व्यापारी वर्ग अपना व्यापार करने में भयभीत होता था आए दिन लूट की घटनाएं सुनने को मिलती थी आज कानून व्यवस्था इतनी मजबूत है कि पूरे प्रदेश में माफियों का राज मिट्टी में मिला देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। आज महिलाएं और बच्चे आधी रात को भी आपको घूमते फिरते नजर आ जाएंगे व्यापारी वर्ग की पूरी सुरक्षा की गारंटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है।

आज प्रदेश में व्यापारी अपना निवेश कर रहे है उनको पता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनका बाल भी बांका नहीं होगा। श्री शुक्ला अपने स्वागत से अभिभूत हुए उन्होंने हर व्यापारी के साथ हर हाल में खड़े रहने का वादा किया। इस मौके धीरेन्द्र शुक्ला, अजीज गौरी, आलोक गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, धीरेन्द्र मिश्रा, केके बाजपेई सहित राजू सूरी, तरुण कोहली, डाक्टर अख्तर, चरनजीत सिंह, नीरज वर्मा झल्लर सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरस गुप्ता ने किया और जिलाअध्यक्ष विभू पुरी ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पेश को लेकर पुराने लखनऊ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर