
लखनऊ। राजधानी के 1090 चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने राणा सांगा के अपमान के विरोध में प्रद्रशन किया। प्रदर्शन कर रहें कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने “रांणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “अखिलेश यादव मुर्दाबाद, समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाएं। बता दें कि यह प्रदर्शन सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के लिए अपमानजनित बयान देने के विरोध में किया गया।
बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिलस बल भी मौजूद है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण पाया।