हरियाणा: यमुनानगर में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, 2 युवक गिरफ्तार

यमुनानगर, हरियाणा। अपराध शाखा-2 यमुनानगर की टीम ने सचिन वासी अम्बाला कैन्ट व केवल सिंह वासी सैक्टर-23 डिफेन्स कालोनी अम्बाला को अवैध हथियारों की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से चार पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, एक रिवाल्वर व 51 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर के पुलिस रिमाण्ड पर लिया जायेगा तथा बरामद हुई पिल्टल व रिवाल्वर के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला पुलिस उप अधीक्षक आशीष चौधरी ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ सचिन निवासी अंबाला को एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और 16 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।

पूछताछ के दौरान सचिन से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 31 जिंदा रौंद और भी बरामद किए थे। सचिन का आज दो दिन का रिमांड खत्म हो रहा है। वहीं सचिन से हुई पूछताछ में खुलासे हुआ कि उसने केवल सिंह निवासी डिफेंस कालोनी अम्बाला को एक पिस्टल, और चार जिंदा रौंद बेचे है। जिस पर पुलिस ने केवल सिंह को भी कल गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। सचिन के खिलाफ जिला अंबाला में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों से पुलिस गहनता पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई