
पानीपत। पानीपत में रहने वाले एक युवक की दुल्हन शादी के छह दिन बाद ही फुर्र हो गई । उसे शादी नाम पर ठग लिया गया। पानीपत हाउसिंग बोर्ड सेक्टर छह निवासी सुनील की शादी भी हुई थी, लेकिन दुल्हन शादी के महज 6 दिन बाद ही अपने कथित भाई के साथ घर चली गई थी।
काफी कोशिशों के बाद भी जब दुल्हन पक्ष व बिचौलिए से संपर्क नहीं हुआ, तो दूल्हे सुनील ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर छह का रहने वाला है। वह तथा उसका भाई पंकज पप्पू चौहान निवासी भौला चौक से मिले थे। जिसने चार फरवरी को बताया कि वह सुनील की शादी करवा सकता है। ओर उसने मौके पर अपने मोबाइल में 2-3 लड़कियों की फोटो दिखाई और उन्हें और विश्वास में ले लिया।
उसी समय सुनील व उसके भाई को एक लड़की पसंद आ गई। पांच बजे फरवरी को बिचौलिया पप्पू चौहान के साथ सुनील अपने भाई भाभी व दो दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र लड़की दिखाने गए। जहां उन्हें लड़की पसंद आ गई । शादी करवाने की एवज में पप्पू ने उनसे एक लाख 11 हजार रुपए की मांग की, ताकि लड़की पक्ष का जो भी खर्चा हो व पूरा किया जा सके, क्योंकि लड़की पक्ष गरीब है।आठ फरवरी को पानीपत के राधे श्याम मंदिर में उनकी शादी हुई। सुनील ने जब अपनी दुल्हन से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला बाद में उसके परिवार वालों से संपर्क किया तो वह भी नहीं हो पाया। काफी समय बाद परिवार वालों को समझ आया कि उनके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।