
झाँसी। बुधवार को झाँसी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थाना मोंठ पुलिस ने वांछित अभियुक्त मनोज अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्साइड हैवी बैट्री बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को दोपहर 1:50 बजे कुम्हरार ब्रिज के सर्विस लिंक रोड पर दबिश दी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मनोज अहिरवार पुत्र सुरेश अहिरवार (निवासी बिजौली, थाना प्रेमनगर) थाना मोंठ में दर्ज मुकदमा संख्या 48/25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 1. उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, 2. उप निरीक्षक चन्द्रेश कुमार नन्द, 3. हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह शामिल थे।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मोंठ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाई जा सके।