बुलंदशहर: पूर्व सभासद को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती।

बुलंदशहर: खबर बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र से है। जहां नगर पालिका के पूर्व सभासद नन्हे सैनी को गोली मार हमलावर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है दुकान को बंद कर घर पहुंचे पूर्व सभासद को घर के गेट पर ही मारी हमलावर ने गोली मारी हैं। घायल पूर्व सभासद को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व सभासद पर पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, उस मामले में पुलिस ने समझौता करा दिया था।सरेआम गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। वहीं घायल पूर्व सभासद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला पाठक की घटना बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें