पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने भाजपा जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने पौड़ी पहुंचे पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री, मंत्री व पार्टी पदाधिकारी दिल्ली गए हैं। कहा कि वर्तमान में वह किसी भी पद की दौड़ में शामिल नहीं है।

गुरुवार को कंडोलिया रोड पर भाजपा के जिला कार्यालय का उदघाटन करते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश, एक विधान, एक ध्वज, एक निसान व एक संविधान के सिद्धांत को साकार रुप दिया है। जन-जन के सहयोग से और कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनियाभर में डंका बच रहा है। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि वह साल 1991 में भाजपा से जुड़े और यह यात्रा निरंतर निस्वार्थ भाव से गतिमान है।

उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने और कार्यालय का वातावरण बेहतर बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कपरवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीनगर विपिन चंद्र मैठानी, ब्लाक प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र राणा, खिर्सू भवानी गायत्री, कोट पूर्णिमा नेगी, पूर्व जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें