हार्दिक पांड्या पर लगा प्रतिबंध, मिस करेंगे मुंबई इंडियंस का पहला मैच

आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और 22 मार्च से शुरू होने वाली इस लीग के पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मुंबई इंडियंस के लिए यह पहला मैच चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं और कप्तान हार्दिक पांड्या पर प्रतिबंध है। मुंबई इंडियंस का पहला मैच 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि हार्दिक पर प्रतिबंध क्यों लगा है? तो आइए जानते हैं।

हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2021 तक वह इस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे। 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में खेलना शुरू किया और अपने पहले ही साल में टीम को चैंपियन बनाया। 2023 में भी उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम को सीएसके से हार का सामना करना पड़ा। 2 सीजन गुजरात के लिए खेलने के बाद हार्दिक नवंबर में मुंबई इंडियंस लौटे और आईपीएल 2024 में टीम की कप्तानी संभाली।

अब सवाल ये है कि हार्दिक पांड्या पर प्रतिबंध क्यों लगा? आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रहते हुए टीम पर तीन बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया गया। पहली बार ऐसा होने पर कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है, दूसरी बार कप्तान और अन्य 24 खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है, और तीसरी बार ऐसा होने पर कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लग जाता है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। इसके चलते हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है, इसलिए वह आईपीएल 2025 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन इसके बाद वह टीम में वापसी करेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई