झांसी पहुंचे सीएम योगी, स्पेस म्यूजियम में 20 मिनट तक रुकेंगे

झांसी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज झांसी पहुंचे हैं। जहां सीएम योगी रानी लक्ष्मीबाई पार्क में बने स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी से लैस स्पेस म्यूजियम का भ्रमण करेंगे।

बता दें कि झांस के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में स्पेस म्यूजियम बना है। यहां पर विज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब मिलता है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र का पहला स्पेस म्यूजियम है। सीएम योगी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस म्यूजियम की शुरूआत की थी। यह म्यूजियम बच्चों और युवाओं को अंतरिक्ष के रहस्यों को सरल और रोचक तरीके से समझाने के लिए डिजाइन किया गया है।

म्यूजियम में प्रवेश करते ही आगंतुक भारत के पहले वैज्ञानिक आर्यभट्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। आगे बढ़ने पर ब्लैक होल, ब्रह्मांड की उत्पत्ति जैसे विषयों पर आधारित प्रदर्शनियां देखने को मिलती हैं। 3D मॉडल और एयर शो के माध्यम से समुद्र के रहस्यों और ज्वालामुखी की उत्पत्ति के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाती है।

झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विकसित इस म्यूजियम में ब्रह्मांड मंडल, अभिविन्यास गैलरी, अंतरिक्ष की उत्पत्ति, अंतरिक्ष में विस्फोट, सितारों का जीवन और मृत्यु, काला-बौना, लाल-बौना, सुपरनोवा धमाका, ब्लैक होल, सौर प्रणाली, अंतरिक्ष का अन्वेषण, भारतीय खगोल विज्ञान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान, अंतरिक्ष वाहन, और अंतरिक्ष पर जीवन जैसे विषयों पर आधारित प्रदर्शनियां हैं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से आगंतुकों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहरी समझ प्रदान की जाती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई