उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना का हिमाचल प्रदेश दौरा

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना शनिवार काे हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुंचे। सतीश महाना पिछले दो दिनों से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं । हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सतीश महाना को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

सतीश महाना ने राज्यपाल हिमाचल प्रदेश और विधान सभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानियां ने सतीश महाना को विधान सभा के कौंसिल चैम्बर का दौरा भी कराया और इसकी ऐतिहासिक जानकारी दी।

कौंसिल चैम्बर के बारे में जानकारी देते हुए पठानियां ने बताया कि यह ऐतिहासिक इमारत 1920 से 1925 के बीच ₹10 लाख की लागत से बनाई गई थी। कौंसिल चैम्बर ने देश की पहली राष्ट्रीय असेंबली का रूप लिया, जहां विठ्ठल भाई पटेल ने अंग्रेज प्रतिद्वंद्वी को हराकर असेंबली के पहले चेयरमैन बनने का गौरव प्राप्त किया। यहां से महिलाओं को मताधिकार देने का प्रस्ताव पारित हुआ था, साथ ही अंग्रेजों के भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव भी यहीं से पास किया गया था।

पठानियां ने आगे बताया कि कौंसिल चैम्बर ने 1952 से 1957 तक पँजाब विधान सभा और 1 जुलाई 1963 से अब तक हिमाचल प्रदेश विधान सभा के प्रमुख भवन के रूप में कार्य किया है।

मीडिया से बात करते हुए कुलदीप पठानियां ने कहा कि सतीश महाना देश की सबसे बड़ी विधान सभा के अध्यक्ष हैं और उन्होंने 9 बार विधान सभा सदस्य के रूप में अपनी सेवा दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन सेना के नये कमांडर होंगे एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारत से अधूरे इलाज के बाद लौटे पाकिस्तानी किशोर की गुहार, बोला- पीएम मोदी मेरी मां को कराची लौटने दें