मनचलों से हैं परेशान, आज ही डाउनलोड करें ये ऐप

अगर आप सड़क पर चल रही हैं और किसी मनचले की वजह से खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, तो आपको कुछ ऐसे ऐप के बारे में जानना चाहिए जो आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको दो ऐसे सरकारी ऐप के बारे में बताएंगे, जो आपकी लोकेशन को सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाने में सक्षम हैं।

लड़कियों को अक्सर सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता होती है, क्योंकि आए दिन छेड़छाड़ और अन्य अपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में हर लड़की के मन में यही सवाल उठता है कि अगर वह कभी ऐसी स्थिति में फंस जाए, तो उसे मदद के लिए कौन होगा? हम आपकी इसी समस्या को समझते हुए कुछ ऐसे सेफ्टी ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपातकाल में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. हिम्मत प्लस ऐप:
दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “हिम्मत प्लस” ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप को उपयोग करने के लिए आपको पहले रजिस्टर करना होगा, और इसके बाद आप लॉगिन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस ऐप में SOS बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करते ही आपकी लोकेशन दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम को आपकी लोकेशन की जानकारी मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया जाएगा, ताकि वे आपकी मदद के लिए तुरंत पहुंच सकें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

2.112 इंडिया ऐप:
यह ऐप सरकार की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) का हिस्सा है और कई राज्यों में काम करता है। इस ऐप की सेवा फिलहाल 36 राज्यों में उपलब्ध है।
एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के बाद, आपको अपने राज्य का चयन करना होता है और फिर अपना फोन नंबर डालकर लॉग-इन करना होता है। इस ऐप में भी SOS बटन दिया गया है, जिसे आप उस समय दबा सकती हैं जब आप सड़क पर चलते हुए असुरक्षित महसूस कर रही हों। अगर कोई आपको परेशान कर रहा है या आपका पीछा कर रहा है, तो यह ऐप आपकी लोकेशन रिस्पॉन्स टीम तक भेज देगा। यह ऐप एंड्रॉयड और एप्पल दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

इन दोनों ऐप्स की मदद से आप कभी भी और कहीं भी अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई