ट्रिपल मर्डर! पड़िया पर फावड़ा मारने पर रोका तो पोते ने दादा, बड़े दादा और दादी को काट डाला

गोरखपुर : जिले के झंगहा के मोतीराम अड्डा में शुक्रवार की सुबह एक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। यहां ट्रिपल मर्डर ने हड़कंप मचा दिया। एक पोते ने अपने ही दादा-दादी और बड़े दादा को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पोता मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

इस मामले में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत के बाद जानकारी हुई कि आरोपी पोता रामदयाल मौर्य मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने ने अपने ही परिवार के तीन बुजुर्गों दादा कुबेर मौर्य, बड़े दादा साधु मौर्य और दादी द्रौपदी पर फावड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोती को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हत्या का खूनी खेल सुबह सात बजे शुरू हुआ। जब कोईरान टोला में रामदयान ने घर के दरवाजे पर बंधी पड़िया पर फावड़ा मारा और उसे मार दिया। इसके बाद जब उसे उसके दादा कुबेर ने रोका तो वह आग-बबूला हो गया और दादा को भी मारने दौड़ा। अपनी जान बचाने के लिए उसके दादा खेत की ओर दौड़े। यह देखकर वह दादा के पीछा दौड़ा और उनके सिर पर फावड़ा माकर उनकी हत्या कर दी। रामदयान का खूनी खेल यहीं नहीं रुका। जब दादा कुबेर खून से लथपथ तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े तो सभी चीखते-चिल्लाते हुए दौड़े। इस पर उसने बड़े दादा साधु को भी मौत के घाट उतार दिया। फिर दादा द्रौपदी ने उसे रोकने की कोशिश तो उसने उनपर भी वार कर दिया और दादी की भी मौत हो गई। तीन हत्याओं के बाद गांव में हड़कंप मच गया।


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मेडिकल कालेज से चोरी गया बच्चा बरामद कोर्ट में बच्चे भी दे सकते हैं गवाही महाशिवरात्रि पर रंग बदलते हैं ये शिवलिंग जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा