
कानपुर। जिस ससुर को पिता समझ कर वह सेवा कर रही थी वह दहेज के लिये बहू पर गंदी नजर रखने लगा मौका देखकर बहू को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पति से शिकायत की तो उल्टा गालियां सुनी। घर को बचाने के लिए भाई के साथ पहुंची। तो ससुराल वालों ने उसके भाई को बंधक बना पीटा और भाड़े के हत्यारों से हत्या कराने का भी प्रयास किया। कोतवाली में मामले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिविल लाइंस निवासी महिला के मुताबिक सन 2023 में उनकी शादी उड़ीसा में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजनों ने अतिरिक्त दहेज में नगदी के अलावा एक एक्सयूवी कार की डिमांड शुरू कर दी। इसके लिए महिला को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गई।महिला के मुताबिक उसने अपने परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष से बात की और उन्हें बताया की लाखों रुपये शादी में खर्च होने के बाद अब वो फिलहाल इस स्थिति में नहीं है कि एक्सयूवी कार दे सके। महिला का आरोप है कि इसके बाद दिसम्बर 2023 में उसके ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया।इस घटना के बाद वो वापस अपने मायके चली आई। परिवार को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने ससुराल वालों से बात की। लोकलाज के डर और परिवार न टूटे इसके कारण महिला एक बार फिर अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची। मगर इस बार ससुराल वालों ने उसके भाई को बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जब वो लोग किसी तरह से ससुराल से निकले तो भाड़े के हत्यारे भाई की हत्या के लिए लगा दिए।। जिसके बाद उसने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर कोतवाली जेपी पाण्डेय के मुताबिक आरोपियों को जल्द मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।