भारत ने पाकिस्तान को हड़काया, ‘उपदेश न दें, अंतर्राष्ट्रीय दान पर टिके हो…’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है और कहा कि पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है, जो अंतरराष्ट्रीय दान पर निर्भर है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को शरण देने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ओआईसी (ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन) का समय भी बर्बाद कर रहा है और उसे मानवाधिकारों के उल्लंघन पर उपदेश देने का कोई हक नहीं है।

भारत के स्थायी मिशन के प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने कहा, “यह बेहद दुखद है कि पाकिस्तान के नेता और उनके प्रतिनिधि अपने सैन्य आतंकवादी समूहों का झूठ फैलाने में लगे हुए हैं। पाकिस्तान ओआईसी को अपने प्रचार का माध्यम बना रहा है, जिसका कोई औचित्य नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओआईसी का समय एक असफल देश के हाथों बर्बाद हो रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर रहता है। पाकिस्तान की बयानबाजी पाखंड, अमानवीयता और असमर्थता से भरी हुई है। भारत ने यह स्पष्ट किया कि वह लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, और पाकिस्तान को इन मूल्यों से सीखने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी दोहराया कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग बने रहेंगे। जम्मू और कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास हुआ है, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से पीड़ित इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन, अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों के निरंतर उल्लंघन को राज्य की नीतियों का हिस्सा बताया। पाकिस्तान जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को शरण देता है, उसे किसी अन्य को उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। भारत ने पाकिस्तान के झूठ का जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र में अपने उत्तर का इस्तेमाल किया और कहा कि यह पाकिस्तान की झूठी बयानबाजी का सटीक और सख्त प्रतिकार है।

इससे पहले 19 फरवरी को, भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने भी संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि जम्मू और कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मेडिकल कालेज से चोरी गया बच्चा बरामद कोर्ट में बच्चे भी दे सकते हैं गवाही महाशिवरात्रि पर रंग बदलते हैं ये शिवलिंग जब मनोज कुमार ने सरकार से पंगा, बैन हो गई थी फिल्में आँखों के साथ आवाज से भी जादू करती है मोनालिसा