महाशिवरात्रि पर जागा पशुपालन विभाग, सड़कों पर नहीं दिखेंगे गोवंश, गोशाला में भेजने के निर्देश

  • महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व सचेत हुआ पशुपालन विभाग
  • सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को गोशाला में भेजने के निर्देश
  • सड़को पर भक्तों की भीड़ के कारण उठाया सुरक्षात्मक कदम

सीतापुर : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। ऐसे में भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जरूरी सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

डीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग जिले में सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को लेकर सचेत हो उठा है। पशुपालन विभाग ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को पकड़ कर गोशालाओं में ले जाया जाए जिससे गोवंश सड़कों पर न रहें और सभी लो सुरक्षित रहें।

बता दें कि बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सभी सुरक्षात्मक और जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए है। ऐसे में गोवंशों को लेकर भी प्रशासन काफी सचेत है। ऐसे में प्रशासन हर वह कदम उठा रहा है जो जरूरी है।

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने बताया कि महाशिव रात्रि, कांवड़ यात्रा एवं होली आदि त्यौहारों को बड़ी धूम-धाम से बनाया जाता है। शासन द्वारा सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है कि आगामी महाशिव रात्रि, कांवड़ यात्रा एवं होली आदि त्यौहारों पर सतर्कता बरते जाने हेतु कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

  • महाशिव रात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाजार एवं मण्डी के निकट नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशो के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। समस्त निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों/केन्द्रों में संरक्षित किया जाय, जिससे निराश्रित गोवंश राष्ट्रीय राजकीय राजमार्गो, बाजारों / हाटों आदि में विचरण करते न पाए जाएं।
  • यह सुनिश्चित किया जाय कि राजमार्गो, मार्गों एवं बाजारो में महाशिवरात्रि, कांवड़ यात्रा एवं होली आदि त्यौहारों पर अधिक भीड़-भाड़ एवं गातायात / आवागमन होने के दौरान निराश्रित गोवंशों से दुर्घटना की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश संरक्षित किया जाए एवं पेट्रोलिंग भी की जाएं।
  • आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा नगर पालिकाओं /न गर पंचायतों पर विशेष सतर्कता बरती जाय।
  • मन्दिर, मठ, शिवालयों के आसपास की विशेष सतर्कता बरतते हुए, सुनिश्चित किया जाय कि निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए न पाये जाये।
  • पुलिस प्रशासन के पेट्रोलिंग / बीट कर्मचारियों द्वारा भी विशेष सतर्कता बरती जाय एवं कहीं पर भी निराश्रित गोवंशों के पाये जाने पर उनका संरक्षण कराया जाय।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें