
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले नौतनवा में शादी को लेकर अजीबो गरीब घटना से पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी शादी के दसवें दिन गोवा में हनीमून ट्रिप बीच में ही छोड़ फ्लाइट से घर लौटी दुल्हन ने प्रेमी व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दी है।
इस घटना के अगले ही दिन नौतनवा क्षेत्र में शादी के ही दिन दूल्हा अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। मैरेज हाउस में शादी का इंतजार कर रही दुल्हन को जब दूल्हे के फरार होने की जानकारी मिली तो वह बेसुध हो कर गिर पड़ी। बेटी की हालत देख मां भी बेसुध हो गई, बरहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
जानिए क्या है मामला –
नौतनवा थाने के अंतर्गत एक पिता ने अपनी बेटी की शादी कोल्हुई क्षेत्र के एक युवक के साथ तय किया था। जो 23 फरवरी को शादी की तारीख मुकर्रर थी। पिता ने बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए मैरेज हाल की बुकिंग किया था। इसके लिए एडवांस भी दे दिया था। शादी का कार्ड बंट चुका था। रिश्तेदार भी आ गए थे। मैरेज हाउस पर भोजन की तैयारी शुरू हो गई थी।

बारातियों के स्वागत की तैयारी रही थीं। इसी दौरान अचानक लड़के की मां ने फोन कर बताया कि उनका लड़का किसी दूसरी लड़की को लेकर फरार हो गया है। इस वजह से अब बारात नहीं जाएगी। यह शादी नहीं हो सकती। यह सूचना मिलते ही दुल्हन का पूरा परिवार सदमे में आ गया। दुल्हन व उसकी मां बेसुध हो गई। अस्पताल में उनको भर्ती कराना पड़ा। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस मामले में दुल्हन का कहना है कि अगर दूल्हे को किसी और लड़की से प्यार था तो शादी तय ही नहीं करनी चाहिए थी।
क्या कहती है नौतनवा पुलिस –
इस मामले में नौतनवा के थाना पभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला आते ही अग्रिम करवाई की जाएगी।











