
बिहार: किसी भी दूसरे शहर या दूसरे देश की भाषा सीखना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि दूसरी भाषा सीखना एक मुश्किल काम होता है लेकिन कुछ लोग भाषा सीखने में इतना ज्यादा एक्सपर्ट होते हैं कि आराम से सीख जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया का एक आदमी फर्राटेदार हिंदी बोलता हुआ नजर आ रहा था। देखने में तो वो बिल्कुल ऑस्ट्रेलिया का लग रहा था लेकिन उसकी हिंदी सुनकर लगेगा ही नहीं कि वो फॉरेन देश का है। कई लोगों ने तो उसके आधार कार्ड बनने की भी सिफारिश की है।
क्या है मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियन शख्स नजर आ रहा था और वीडियो को भी ऑस्ट्रेलिया में ही शूट किया गया है। शख्स का नाम नहीं पता चला है लेकिन उसने अपने इंडिया के टूर का एक्सपिरियंस शेयर किया था, जिसको रिकॉर्ड करने वाली महिला भी भारतीय ही थी क्योंकि वो आदमी हिंदी में ही बात करता नजर आ रहा था।
क्या है वीडियो में? उस वीडियो में शख्स अपने भारत के एक्सपिरियंस को शेयर करता हुआ नजर आ रहा था। वो शख्श बोल रहा था कि, वो साल 1972 से लेकर 1978 तक भारत में रहा था। वहां पर वो ज्यादातर समय उत्तर प्रदेश में रहा था। उस समय ही उसने लोगों से हिंदी सीखी थी और लोगों से बातें करता था। लेकिन हैरानी तब हुई जब वो भोजपुरी भी बोल ले रहा था। उस आदमी ने आगे बताया कि वो बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी रहा है। उसने कहा था कि भारत में कोई भी पूछता कि वो कहां से है तो वो बोलता था कि वो कश्मीरी ब्राह्मण है।
वीडियो हो रहा वायरल उस वीडियों में अब तक करीब 15 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने इस बात पर भी हैरानी जताई थी कि उस आदमी को हिंदी में गिनती भी आती है। वहीं एक ने कहा कि, शख्स के लिए आधार कार्ड बनवाया जाए। वहीं तीसरे ने कहा कि, आदमी सीआईए का एजेंट है क्या। तो वहीं एक ने कहा कि, उसकी हिंदी या एक्सेंट इतना अच्छा है कि ऐसा लग रहा है कि वो ऑस्ट्रेलियन उच्चारण नकली है। यह भी पढ़े -ट्रैफिक से बचने के लिए इस स्टूडेंट ने कर दी सारी हदें पार, पैराग्लाइडिंग करके पहुंचा अपने कॉलेज, लोग देखकर हो गए हैरान!