लखनऊ में सरकारी जमीन को प्लाटिंग कर बेचा, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

लखनऊ : जिले में भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सरोजनीनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन को प्लाटिंग कर बेच दिया गया। जिसपर प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया।

सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सरोजनी नगर तहसील प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देशन के बाद, सरोजनी नगर उपजिलाधिकारी डॉ. सचिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार विवेक सिंह की देखरेख में एक राजस्व टीम गठित की गई।

इस टीम ने ग्राम बिजनौर, तहसील सरोजनी नगर, की गाटा संख्या 2450/0.453 (उसर) पर अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस भूमि पर कल्प सिटी द्वारा प्लॉटिंग कर बिक्री की गई थी। भूमि का बाजार मूल्य लगभग तीन करोड़ रुपये है। उपजिलाधिकारी डॉ. सचिन कुमार वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें